मंत्री राजेश धर्माणी 23 व 24 को जिला बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे

मंत्री राजेश धर्माणी 23 व 24 को जिला बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 21 अगस्त। तकनीकी शिक्षा, आवास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 23 व 24 अगस्त को जिला बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मंत्री धर्माणी 23 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे औहर में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत, शाम 8:00 बजे नगर परिषद बिलासपुर में आयोजित श्री खाटुश्याम वंदना महोत्सव में भाग लेंगे।

24 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे वे किसान भवन बिलासपुर में व्यापार मण्डल बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे कोल्का में माता खबडी देवी मंदिर सुधार समिति द्वारा आयोजित 6 दिवसीय मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

error: