मुख्यमंत्री की उपस्थित में नौणी विवि व प्रदेश वन विभाग तथा प्रोक्लाइम सर्विसेज प्रा. लि., चेन्नई के मध्य त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओए) हस्ताक्षरित हुआ

मुख्यमंत्री की उपस्थित में नौणी विवि व प्रदेश वन विभाग तथा प्रोक्लाइम सर्विसेज प्रा. लि., चेन्नई के मध्य त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओए) हस्ताक्षरित हुआ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 27 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग तथा प्रोक्लाइम सर्विसेज प्रा. लि., चेन्नई के मध्य त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओए) हस्ताक्षरित हुआ।
इस समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट-सपोर्टेड बायोचार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा तथा हमीरपुर ज़िला के नेरी में बायोचार संयंत्र स्थापित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है। इसके माध्यम से न केवल जंगल की आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी, बल्कि आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे और जन-जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौक़े पर विधायक सुरेश कुमार, महापौर सुरेन्द्र चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन) संजय सूद, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर ठाकुर तथा कंपनी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

error: