12 लाख रू० की ऑनलाईन ठगी करने वाले एक महिला और एक व्यक्ति को सोलन पुलिस ने किया गिरफ्तार
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 5 सितम्बर। एस पी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि दिनांक 27-08-2025 को कोटला निवासी दलीप कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 06-08-2025 को इन्हें एक अनामिका नाम से टेलीग्राम पर मैसेज आया कि उनकी कम्पनी Priceline.com.Hotel & Properties के review का काम देती है जिसको करने से 1500/- से 1800/- रूपये तक की कमाई हो जाती है परन्तु इसमें 60 आर्डर पूरे करने होते हैं जिस पर इन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया।

शुरू में इनका काम ठीक चल रहा था जिसमें इन्होंने काम पूरा किया और पैसे भी withdraw किये। दिनांक 19-08-2025 को इन्हे जो आर्डर आया उसमें उन्होंने प्रीमियम आर्डर के नाम पर इनसे अलग-2 खातों में पेसे डलवाने शूरू कर दिये । पहले तो बाकी दिनों की तरह सामान्य रहा परन्तु दिनांक 27-08-2025 को राशि ज्यादा हो गई जो उक्त राशि को बचाने के लिये उन्होंने इनसे पैसे मांगे जिस पर इन्होंने जैसे तैसे करके आर्डर पूरा किया । उसके उपरान्त इन्हें शक हुआ कि वे लोग इसके साथ ऑनलाईन धोखाधड़ी कर रहे है तथा इन्होंने उनके अलग-2 बैंक खातों में करीब 12 लाख – रू० डाले जो उक्त कम्पनी द्वारा इनके साथ 12 लाख रू० की ऑनलाईन ठगी की है। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । *इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान सोलन पुलिस की साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता के बैंक ट्रांजैक्शन को चैक किया गया तथा संदिग्ध खातों की जानकारी सम्बन्धित बैंको से प्राप्त करके अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त बैंको से प्राप्त बैंक डिटेल, के०वाई०सी० व सम्बन्धित मोबाईल कम्पनी से मोबाईल नम्बरों की डिटेल प्राप्त करके उसका गहनतापूर्वक विश्लेषण किया गया। उक्त रिकार्ड का विश्लेषण करने पर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों का सम्बन्ध उतराखण्ड के सितारगंज व नानकमता क्षेत्र से जो नेपाल बार्डर के साथ लगता है का होना पाया गया, जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर दबिश देकर 02 आरोपियों राज सिंह निवास गांव व डाकखाना इस्लामनगर तह० नानक मता जिला उधमनगर उतराखण्ड उम्र 31 वर्ष व पूजा पुत्री श्री सूशील कुमार निवासी गांव सितारगंज उतराखण्ड को काबू करके उनके कब्जा से करीब 6 लाख रू0 की ठगी गई राशि को ब्रामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गहनता से पूछताछ की जा रही है। जाँच के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा अलग अलग बैंक खातों में डाली गई राशि में से कुछ राशि इन दोनों आरोपियों ने बैंक खातों में घुमाकर दूसरे खाती में डालकर फिर चैक के माध्यम से निकाल ली थी I अभियोग में आगामी जांच जारी है i

