बहूँ का ससुर करता था शारीरिक शोषण पुलिस ने मामला दर्ज कर ससुर को किया गिरफ्तार

बहूँ का ससुर करता था शारीरिक शोषण पुलिस ने मामला दर्ज कर ससुर को किया गिरफ्तार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 7 सितंबर। एस पी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25-08-2025 को कसौली निवासी पीडिता ने पुलिस थाना कसौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनका ससुर इनके साथ 5/6 वर्षों से जबरदस्ती कर रहा है तथा दिनांक 02-08-2025 को दिन के समय जब यह घर पर मौजूद थी तो इनके ससुर ने इनके साथ छेड़खानी की जिस पर यह अपने मायके चली गई थी तथा यह सारी बातें अपनी माता को बतलाई I जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना कसौली में पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान कसौली की पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 07-09-2025 को मामले में संलिप्त आरोपी सीता राम उम्र 58 वर्ष को गिरफ्तार किया गया I गिरफ्तार आरोपी को आइन्दा कल माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा i मामले में जाँच जारी है i

error: