स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों एवं सोलन की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10,60,250 रुपये का चेक भेंट किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 15 सितम्बर। शिमला में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों एवं सोलन की जनता की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10,60,250 रुपये का चेक भेंट किया।सोलन ज़िला के कुनिहार स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31,000 रुपये का योगदान दिया।
इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

