विजयी फ़ोरम द्वारा आयोजित दो दिवसीय “रफ़ी नाइट सीज़न 10” का आयोजन अत्यंत सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुआ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 15 सितम्बर। विजयी फ़ोरम द्वारा आयोजित “रफ़ी नाइट सीज़न 10” का आयोजन सोलन में अत्यंत सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक अनूठा प्रयास रहा।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने किया।दूसरे दिन की प्रातः कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम ठाकुर, असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज़ एंड टैक्सेशन रहीं।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सरकार के लोकायुक्त जस्टिस चंद्रभूषण बारोवालिया उपस्थित रहे।

ऑडिशन्स ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से दाड़लाघाट, सोलन, शिमला और पॉवटा साहिब सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए, जिनमें से 120 प्रतिभागियों का चयन हुआ और उन्हें 13-14 सितम्बर को मुख्य मंच पर प्रदर्शन के लिए बुलाया गया।

इस दौरान बच्चों और युवाओं ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य विजेता….
जूनियर डांस: युतिका (प्रथम), पितुल (द्वितीय), मानसी (तृतीय)
ग्रुप डांस: DWS ग्रुप (प्रथम), जीनियस ग्लोबल पब्लिक स्कूल (द्वितीय), सावी व हर्षिता (तृतीय)
सिनियर डांस: सायको पॉप (प्रथम), प्रकाश (द्वितीय), उदय (तृतीय)
जूनियर सिंगिंग: महक (प्रथम), अरमान (द्वितीय), लवी शर्मा (तृतीय)
सिनियर सिंगिंग (पुरुष): अनिल बरसानटा (प्रथम)
सिनियर सिंगिंग (महिला): हिमांशी (प्रथम)
(अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार दिए गए।)

विशेष प्रस्तुति
2015 में “रफ़ी नाइट” की फ़र्स्ट रनरअप रहीं ईंडियन आईडल फ़ेम नेहा दीक्षित भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी गेस्ट परफ़ॉर्मेंस ने पूरे वातावरण को रोमांचक बना दिया और सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।
म्यूज़िक एवं साउंड
इस आयोजन का म्यूज़िक और साउंड प्रबंधन हिमाचल का नंबर 1 रुद्राक्ष बैंड द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता से कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
जज मण्डल…
गौरीशंकर ठाकुर, मीना भंडारी, विशाखा, इंदु वर्मा और अनिता देवी ने निर्णायक मण्डल के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
आयोजन टीम…
इस भव्य आयोजन को सफ़ल बनाने में विजयी फ़ोरम टीम का विशेष योगदान रहा:
चेयरमैन: तरसेम भारती, वाइस चेयरमैन: रिंपल धर्मा, कोषाध्यक्षा: मधु भारती
,उपाध्यक्षाएँ: दीक्षा भारती, ज्योति शर्मा एवं पूजा सल्होत्रा
सदस्य योगदान
देवेंद्र चौहान, हरीश मट्टू, राजन कुमार, भाविका जोशी, विक्रम मट्टू, ऋषभ सेठ, अनिल कुमार, लीज़ा, लहर ठाकुर, मनोज कुमार, निकिता ठाकुर, निव्यांश एवं अन्य सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऐंकर
विपिन गर्लैक एवं शिवानी कपूर ने अपने शानदार संचालन से पूरे कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
विशेष धन्यवाद…
प्रीतम सिंह रंधावा, जिन्होंने बैक स्टेज पर निरंतर सहयोग देकर आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम योगदान दिया।
अरुष गुप्ता, जिन्होंने मीडिया प्रबंधन व आईटी समन्वय का दायित्व सफ़लतापूर्वक निभाया।
राजेश कुमार और उनकी टीम, जिन्होंने कैमरा व फ़ोटोग्राफ़ी का पूरा कार्य संभाला और कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग व बेहतरीन तस्वीरें उपलब्ध कराईं।
यह आयोजन विजयी फ़ोरम की टीमवर्क, समर्पण और समाज को कला एवं संस्कृति से जोड़ने के प्रयासों का जीवंत उदाहरण है।

