कंडाघाट में शराब के ठेके का ताला न टूटा तो आग लगाने की कोशिश दो गिरफ्तार
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 17 सितंबर। एस पी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाव कटोह निवासी बलबीर सिंह ने 14 सितम्बर को पुलिस थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह मनात इन्टरप्राईजेज में बतौर सर्कल हैड कार्यरत है I दिनांक 13/14-09-2025 की रात्रि को दो आज्ञत युवकों ने चायल रोड कंडाघाट पर स्थित शराब के ठेके के शटर के ताले को तोड़ने की कोशिश की गई जब ताला न टुटा तो ताले को आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई जिससे शराब के ठेके में लगे कांउटर को कुछ नुक्सान हुआ तथा शराब के ठेके के बाहर लगी रेट लिस्ट भी जल गई। उक्त आग को शराब वाली बिल्डिंग के मालिक ने समय रहते बुझा लिया I जिस पर पुलिस थाना कण्डाघाट में उपरोक्त मामला पंजीकृत किया गया । इस अभियोग की जांच के दौरान पुलिस थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम द्वारा मौका पर लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करके मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई तथा दिनांक 16-09-2025 को पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम द्वारा मामलें में संलिप्त दोनों आरोपियों अनुज आनन्द गौतम पुत्र देव आनन्द गौतम निवासी कश्मीरी मोहल्ला सुबाथू तह० व जिला सोलन हि०प्र० हाल निवास तार फैक्ट्री सपरून सोलन तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 19 वर्ष व किरण कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव अछोटी डा०खा० व तह० शिलाई जिला सिरमौर हि०प्र० हाल निवास गांव घ्यारीघाट तह० कण्डाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 19 वर्ष को गिरफतार किया गया । गिरफतार दोनों आरोपियों को आज दिनांक 17-09-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पडताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है ।

