मतदाता सूचियों के पूर्वालोकन के लिए नगर निगम सोलन की विशेष बैठक 25 सितम्बर को

मतदाता सूचियों के पूर्वालोकन के लिए नगर निगम सोलन की विशेष बैठक 25 सितम्बर को

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 20 सितम्बर।नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में मतदाता सूचियों के पूर्वालोकन के लिए नगर निगम सोलन में 25 सितम्बर, 2025 को एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने दी।
एकता कापटा ने नगर निगम सोलन के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि 25 सितम्बर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे शहरी स्थानीय निकाय के आगामी चुनावों से सम्बन्धित मतदाता सूचियों का निरीक्षण करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में विसंगतियां पाए जाने पर सम्बन्धित पार्षदों को सूचित करें ताकि त्रुटियों को दूर किया जा सके।

error: