मुख्यमंत्री ने मोबाइल फ़ॉरेन्सिक वाहनों का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने मोबाइल फ़ॉरेन्सिक वाहनों का शुभारंभ किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मोबाइल फ़ॉरेन्सिक वाहनों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये वैन घटनास्थल पर ही साक्ष्य जुटाने, उनका विश्लेषण करने और अपराधों की प्रारंभिक जाँच को तेज़ एवं अधिक सटीक बनाने में पुलिस को महत्त्वपूर्ण सहयोग देंगी। इस सुविधा से दूर-दराज़ क्षेत्रों में भी आधुनिक फ़ॉरेन्सिक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अपराध नियंत्रण और न्याय-प्रक्रिया को और मजबूती मिले। इन फ़ॉरेन्सिक वैनों से जाँच की गुणवत्ता में सुधार होगा। हिमाचल सरकार निरंतर सुरक्षित, पारदर्शी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

error: