केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखा प्राकृतिक खेती में आ रही समस्यायें

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 4 अक्तूबर।
देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल की एफपीओ द करोल वैली कंडाघाट के प्रतिनिधि मंडल ने भी प्राकृतिक खेती उत्पादों को शालीनता के साथ प्रस्तुत किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा हिमाचल के किसानों के उत्पाद को देखा व सराहा गया। एफपीओ के प्रतिनिधि व आत्मा प्रोजेक्ट जिला सोलन चैयरमैन सुरेंद्र ठाकुर व हिमांशु की ओर से हिमाचल में जारी प्राकृतिक खेती की गतिविधियों से रूबरू किया गया। चैयरमैन सुरेंद्र ठाकुर द्वारा केंद्रीय मंत्री को इस दौरान प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक उत्पाद तैयार करने व उन्हें बेहतर दामों पर बेचने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को इन समस्यायों के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारत मंडपम में चले इस कार्यक्रम से सभी राज्यों के किसानों को बेहतर मंच मिला है। जिसका निकट भविष्य में किसानों को कई तरह से लाभ मिलेगा।

