युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर हाटकोटी मे 10 से 17 अकतूबर तक

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर हाटकोटी मे 10 से 17 अकतूबर तक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ )10 अक्तूबर ।
सहायक आयुकत किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने आज नेहरू युवा केंद्र की युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत जिला किन्नौर के 51 विद्यार्थियों एवं 2 अध्यापकों के प्रथम दल को अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान, हाटकोटी, शिमला के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रशिक्षण शिविर 10 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।

युवा आपदा मित्र योजना हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन की एक राज्य स्तरीय पहल है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित युवा तैयार किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के राष्ट्रीय सर्विस स्कीम, नेहरू युवा केंद्र संगठन, भारत स्काउट एंड गाइड्स, एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर से कुल 300 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

error: