आप’दा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों से किन्नौर जिला की जनता को करवाया गया अवगत

आप’दा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों से किन्नौर जिला की जनता को करवाया गया अवगत

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांग पिओ ) 16 अक्तूबर ।
सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नैमेतिक कलाकारों द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनिकरण दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम समर्थ-2025 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से आम लोगों को आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत किया जा रहा है।

इस दौरान विभाग के नैमेतिक दल वन्दना कला रंग-मंच तारादेवी, शिमला द्वारा जिला के निचार उपमण्डल की भावानगर व टापरी पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़, भू-स्खंलन व आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान किए जाने वाले राहत कार्यों की जानकारी दी गई तथा साथ ही व्यक्ति विशेष किस तरह से अपनी व अपने साथ रह रहे लोगों की जान बचा सकता है इस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा संगीत के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान जिला कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भी टापरी व रिब्बा ग्राम पंचायत में भी वन्दना कला रंग-मंच के कलाकारों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक व संगीत गायन के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व इससे बचाव बारे जागरूक किया गया।

error: