विवेकानन्द विद्या निकेतन स्कूल साधुपुल में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 17 अक्तूबर। विवेकानन्द विद्या निकेतन स्कूल साधुपुल में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ इस कार्यक्रम में कब्बड्डी एसोसिएशन शोघी के अध्यक्ष व पूर्व में रहे हिम्फेड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के अध्यक्ष रवि मेहता ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया ।

दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताओं के विभिन्न क्रीड़ाओं में वी0 वी0 एन0 स्कूल के रानी झांसी हाऊस ने सबसे अधिक पदक झटके और पहला स्थान पर कब्ज़ा जमाया जबकि दूसरे स्थान पर चाणक्य हाउस ने बाजी मारी जब्जी तीसरे व चौथे स्थान पर क्रमशः आर्यभट व द्रोणाचार्य हाउस ने मेडल प्राप्त किये ।

उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए कृष्ण कुमार शर्मा ने बच्चों के मनिबल को बढ़ाते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन रात मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन को अपनाना एक सवश्रेष्ठ शिक्षा है जिससे उज्ज्वल भविष्य की नीवं रखी जा सकती है। हिम्फेड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि हार जीत से आगे बढ़ने के समानांतर अवसर बने रहते है जिसमे खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता व उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया ।


