जनजातीय जिला किन्नौर में सर्किट कोर्ट पुनः आरम्भ – लोगों को रिकांग पिओ में बंदोबस्त से संबंधित मामलों के निपटान की सुविधा
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 14 नवंबर ।
वर्तमान प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को वास्तव में सफल बनाने के उद्देश्य से आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ में सर्किट कोर्ट को पुनः आरंभ कर बंदोबस्त से संबंधित मामलों का मौके पर निपटान सुनिश्चित किया गया।

बंदोबस्त अधिकारी शिमला मंडल श्रीमती कुमुद सिंह ने उपायुक्त कार्यालय रिकांग पिओ के सर्किट कोर्ट में बंदोबस्त से संबंधित सुधार के मामलों की सुनवाई की और 14 बंदोबस्त के मामलों में से 10 मामलों का मौके पर निपटान किया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर जिला में सर्किट कोर्ट को पुनः आरंभ किया गया है ताकि जिला के लोगों को उनके बंदोबस्त से सम्बंधित मामलों के निपटान व सुधार के मामलों के लिए शिमला जिला न आना पड़े और लोगों को घर-द्वार पर यह सुविधा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर ई.डी.ए मीना भारती व कानूनगो जगदीश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


