24 तक बंद रहेगी पक्का भरो-हीरानगर सड़क

24 तक बंद रहेगी पक्का भरो-हीरानगर सड़क

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )14 नवंबर। पक्का भरो से हीरानगर में डॉ. विनोद के घर तक पेयजल पाइपलाइन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 24 नवंबर तक बंद किया जा रहा है।


इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पक्का भरो से हमीरपुर शहर होते हुए अणु तक आवाजाही कर सकते हैं।


उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

error: