दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बाल दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम

दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बाल दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 14 नवंबर। कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू के जन्मोत्सव पर देश भर में मनाए जाने वाले बाल दिवस के उपलक्ष पर आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया । जिनमें विद्यालय की अध्यापिकाओं सपना और कृष्णा शर्मा द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। कविता वाचन हिमांशु, समर, आदर्श, लक्षिता और हर्षिता आदि द्वारा किया गया। नृत्य में अपनी शानदार प्रस्तुति कक्षा केजी से ले कर आठवीं तक के विद्यार्थियों दी गई।

वहीं कक्षा नवमी और दसवीं की छात्राओं द्वारा बाल दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नेहरू जी को समर्पित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई , जोकि 14 अगस्त, 1947 के उस समय पर आधारित थी जब देश की आजादी की घोषणा पंडित ज्वाहर लाल नेहरू जी द्वारा रात्रि के समय की गई थी।


अंत में विद्यालय के होनहार कक्षा नवमी के छात्र आर्यमन द्वारा प्रधानाचार्या महोदया को सभी विद्यार्थियों की ओर से उनका एक शानदार स्केच बना कर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, विद्यालय डायरेक्टर, विद्यालय प्रधानाचार्या और सभी अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई ।

error: