जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू )15 नवंबर। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक उपायुक्त तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सैनिक कल्याण बोर्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक का संचालन कार्यकारी उप निदेशक एवं सहायक आयुक्त निशांत ठाकुर ने किया। बैठक में सैनिक लीग के पदाधिकारी भूतपूर्व सैनिक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टी.एस. ठाकुर, कैप्टन तारा चंद, रबिंदर कुमार, वीरेंद्र सिंह सहित नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कुल्लू में स्टाफ की कमी को लेकर सरकार से निवेदन किया जाएगा ताकि रिक्त पदों को भरकर कार्यालय बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सके। रिक्त पदों को भरने के लिए सैनिक कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों की सामान्य जागरूकता के लिए दशहरा उत्सव के दौरान रक्षा मंडप स्थापित करने का विचार अति उत्तम है जिसके लिए उत्सव से एक माह पूर्व पत्राचार अम्ल में लाया जाना चाहिए ताकि इसकी उचित व्यवस्था की जा सके।

उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस समारोह 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी प्रशासन की भागीदारी इसमें प्रतिवर्ष रहती है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर सपूतों, वीर नारियों और युद्ध विधवाओं को सम्मानित किया जाता है, इससे रक्षा कर्मियों का मनोबल बढ़ता है । उन्होंने कहा कि राम बाग अखाड़ा बाजार कुल्लू में शहीदी स्मारक के उद्घाटन के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा । उन्होंने एसडीएम कुल्लू को निर्देश दिए कि वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुख्य सीवरेज प्रणाली का उपयोग करने की योजना का निरीक्षण करें, कार्य में आ रहे बाधा का अवलोकन कर समस्या का समाधान सुझाएं।

error: