22 व 23 नवम्बर, 2025 को किन्नौर जिला के इंडोर स्टेडियम रिकांग पिओ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांग पिओ ) 19 नवम्बर ।
सहायक आयुक्त एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने आज यहां बताया कि युवा, सेवा एवं खेल विभाग किन्नौर द्वारा राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया 22 व 23 नवम्बर, 2025 को इंडोर स्टेडियम रिकांग पिओ में आयोजित की जाएगी

जिसमें लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, भाषण एवं कविता लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोक नृत्य एवं लोक गीत प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 6 से 10 प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं की अवधि 5–8 मिनट की होगी और मूल्यांकन तीन सदस्य निर्णायक दल द्वारा किया जाएगा।

प्रतिभागियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है और टीम के सभी सदस्य एक ही दिन उपस्थित हों, अन्यथा टीम को प्रतियोगिता से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभागियों के आने जाने का किराया विभाग द्वारा वहन नहीं किया जाएगा।
सभी इच्छुक प्रतिभागियों एवं टीमों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 88945-01755 पर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग, किन्नौर से संपर्क करें।


