जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स, युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने एवं नशे से दूर रखने का प्रयास : उपायुक्त

जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स, युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने एवं नशे से दूर रखने का प्रयास : उपायुक्त

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू ) 5 दिसंबर। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।उपायुक्त ने जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स को बढ़ाने तथा इनकी कार्यप्रणाली को लेकर सभी के बहुमूल्य सुझाव लिए तथा इसके आधार पर आगे की कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में उपायुक्त ने रेडक्रॉस के माध्यम से युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने एवं नशे से दूर रखने का प्रयास, मानव सेवा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स का गठन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को इससे जोड़ा जा सके। इससे न केवल उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है, बल्कि वे आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और मानवीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति भी जागरूक होते हैं।

उन्होंने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिटों का गठन प्रकिया को अधिक प्रभावी रूप से करने की आवश्यकता है और इसके लिये सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उपायुक्त ने जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस सब-कमेटी का एक पोर्टल बनाने का सुझाव दिया, जिससे इसकी सारी गतिविधियों को शामिल किया जा सके।

बैठक में ज़िला स्तर पर बुक बैंक और जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिटों यूनिट की रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिला कुल्लू में कुल 64 जूनियर रेडक्रॉस/यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स कार्यरत हैं, जो विद्यालयों और महाविद्यालयों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

बैठक में जिला के अन्य विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी जूनियर रेड क्रॉस/यूथ रेड क्रॉस यूनिट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना पर भी चर्चा की गई जिसमें यूनिट गठन इनके लिए ऑरिएंटेशन कार्यक्रम में परामर्शदाताओं के लिए रेडक्रॉस के सिद्धांत, दिशा-निर्देशों का पालन, वित्तीय प्रबंधन, रिपोर्टिंग, व फीडबैक पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे।

error: