परियोजना प्रबंधक डॉ० जयंत रतना ने विधायक कुल्लू सुन्दर ठाकुर को भेंट किए प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद

परियोजना प्रबंधक डॉ० जयंत रतना ने विधायक कुल्लू सुन्दर ठाकुर को भेंट किए प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पाद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू ) 6 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) जायका के तहत खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू जिला कुल्लू से खण्ड परियोजना प्रबंधक डॉ० जयंत रतना ने कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती से तैयार की गई हिम हल्दी, हिम दलिया व हिम आटा विधायक कुल्लू सुन्दर ठाकुर को भेंट किया तथा जायका परियोजना कि गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया ।

हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप से तैयार की गई गेहूं, हल्दी एवं मक्की कि फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर तैयार किए गए उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई ।

इसके साथ ही विधायक से ग्राहक जागरूकता को बड़ाने और प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए उत्पादों जैसे हिम हल्दी, हिम दलिया व हिम आटा के प्रचार के लिए भी आग्रह किया ।

इसके उपरांत उन्हे विधानसभा क्षेत्र कुल्लू के अंतर्गत आने वाली उपपरियोजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि राज्य की कुल 15 खंड परियोजना प्रवंधन इकाइयों में से एक खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई, कुल्लू के अंतर्गत कुल्लू विधानसभा में कुल 5 उप-परियोजनाओं का चयन किया गया है ।

इन सभी उप-परियोजनाओं के माध्यम से कुल पाँच गाँव की 140.63 हेक्टेयर भूमि में बहाव सिंचाई योजनाओं का निर्माण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है जिससे कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के कुल 769 कृषि परिवार लाभान्वित होंगे । निर्माण कार्य पूरा होने पर उप परियोजनाओं में कृषि प्रसार की गतिविधियों को शुरू किया जा रहा है ।

error: