66 केवी भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन में 13 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

66 केवी भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन में 13 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 11 दिसम्बर।
वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने आज यहां बताया कि 66 केवी भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ताकि 22 केवी अकपा-खारो फीडर के रूट में बदलाव का कार्य किया जा सके और 66 केवी भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन और 22 केवी अकपा-खारो फीडर के बीच सुरक्षा दूरी बनाए रखी जा सके।

टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि 66/22 केवी सब-स्टेशन अकपा मरम्मत कार्य के चलते 13 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक पूह और स्पीति ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
उन्होंने जन साधारण से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया और सहयोग का आग्रह किया है।

                          .
error: