युवाओं के लिए जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 व 19 दिसंबर को

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 16 दिसंबर । उपायुक्त एवं अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा हेल्पएज इंडिया के सहयोग से 20 सेवा भावी युवाओं के लिए जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समुदाय स्तर पर वृद्धजनों की देखभाल, सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है, ताकि वह समाज में वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ बेहतर सेवाएं दे सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 एवं 19 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक डीएलओ कॉन्फ्रेंस हॉल (सर्किट हाउस के समीप), बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने युवाओं से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि समाज में वृद्धजनों की बेहतर और संवेदनशील देखभाल सुनिश्चित की जा सके।


