उपायुक्त किन्नौर ने सड़क सुरक्षा पर दिलाई शपथ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ )1 जनवरी ।
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में उपस्थित कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के संदर्भ में शपथ दिलाई ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में स्थानीय लोगों को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा सके और बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके।

उन्होंने स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे लोगों को यातायात नियमों की अनुपालना एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने के दुष्प्रभावों पर जागरूक करें ताकि जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


