शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 जून को बगैन, 20 को मंढोल के प्रवास पर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 जून को बगैन, 20 को मंढोल के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 17 जून। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 और 20 जून, 2026 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे तथा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 19 जून को प्रातः 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन पहुंचेंगे और विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन के नवनिर्मित कक्षों का भी उदघाटन करेंगे।
इसी प्रकार, 20 जून को शिक्षा मंत्री दोपहर 1:00 बजे मंढोल पहुंचेंगे और युवा मंडल मंढोल द्वारा आयोजित मंढोल क्रिकेट प्रीमियर लीग-4 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: