सोलन में 24 जून को युवा जागरूकता बैठक, ‘पढ़ेगा हिमाचल’ अभियान को मिलेगी रफ्तार

सोलन में 24 जून को युवा जागरूकता बैठक, ‘पढ़ेगा हिमाचल’ अभियान को मिलेगी रफ्तार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )24 जून । राष्ट्रीय स्तर के शूलिनी माता मेले के दौरान 24 जून को सोलन के होटल हिमानी में “पढ़ेगा हिमाचल, तो बढ़ेगा हिमाचल” युवा जागरूकता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक SISTER NGO एवं Himalayan Group of Institutions, Kala Amb के संयुक्त सहयोग से होगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पंचायतों एवं क्षेत्रों में प्रतिभाशाली, इच्छुक एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान करना है, जो उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा अथवा कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रधानों, उप-प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों तथा अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।

बैठक के दौरान युवाओं को उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों तथा उपलब्ध वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विशेष रूप से विद्यार्थियों और अभिभावकों को डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत उपलब्ध शिक्षा ऋण संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने पर भी विचार किया गया। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को रियायती ब्याज दर पर शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

बैठक में बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा Himalayan Group of Institutions, Kala Amb के अधिकारियों भी भाग लेंगे, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसरों, प्रवेश प्रक्रिया तथा शिक्षा ऋण संबंधी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएगी।

SISTER NGO के अध्यक्ष और पूर्व सैनिक विभाग, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन कर्नल प्रोफेसर डॉक्टर संजय शांडिल ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के योग्य विद्यार्थियों की पहचान एवं मार्गदर्शन में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “पढ़ेगा हिमाचल, तो बढ़ेगा हिमाचल” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, कौशल और अवसरों से जोड़ने का एक जनआंदोलन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: