तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 7 तथा 8 जुलाई को रहेंगे जिला प्रवास पर

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 7 तथा 8 जुलाई को रहेंगे जिला प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 06 जुलाई। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 7 तथा 8 जुलाई को जिला बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में पंजाब केसरी द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत दोपहर 12ः30 बजे परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे के बाद घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 8 जुलाई को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे तथा इसके उपरांत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: