आरटीओ कुल्लू में 06, 13, 18, 23 व 28 जुलाई को वाहनों की पासिंग तथा 27 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( कुल्लू ) 6 जुलाई ।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कुल्लू द्वारा जुलाई- 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ कुल्लू में 06, 13, 18, 23 व 28 जुलाई को वाहनों की पासिंग तथा 27 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा।
आरएलए कुल्लू में 9 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।
उन्होंने बताया कि आरएलए मनाली में 7 तथा 22 जुलाई को वाहन पासिंग और 8 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
आरएलए बंजार में 16 जुलाई, आरएलए केलांग में 25 जुलाई और उदयपुर में 24 जुलाई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।


