कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया सरकारी योजनाओं के बारे जागरूक

युवाओं से न’शे से दूर रहने का किया आग्रह

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 14 जुलाई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल झंकार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा आज कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतडोल व ग्राम पंचायत वाकना में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ग्रामीणों को राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोज़गार सौर योजना के बारे में अवगत करवाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा योजना के तहत 100 किलोवाट से 02 मैगावाट तक की परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 04 प्रतिशत बजट अनुदान दिया जा रहा है।
कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह भी किया।
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। युवाओं को अवगत करवाया गया कि नशा एक क्षणिक सुख है जो उनके भविष्य को अंधकार की ओर ले जाएगा। युवाओं को खेलों को अपनाकर अपने शारीरिक व मानसिक विकास पर ध्यान देने के बारे में प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सतडोल की प्रधान कल्पना, ग्राम पंचायत वाकना की प्रधान प्रीति, ग्राम पंचायत सतडोल के उप प्रधान संजीव, बीडीसी सदस्य ममता, सभी वार्ड सदस्य तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: