गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी

गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाएं की दी जानकारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 14 जुलाई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल सप्तक कला रंग मंच के कलाकारों द्वारा गत दिवस धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी व ग्राम पंचायत जंगेशु में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे मक्की और दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन निर्धारित करना, व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होता हिमाचल, मनरेगा दिहाड़ी में वृद्धि, विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के बारे में भी अवगत करवाया गया कि। योजना के तहत विधवाओं और एकल नारियों को घर बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत निर्मित घरों में बिजली, पानी सहित समुचित सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के उप प्रधान दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य अनिता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: