डॉ. शांडिल 30 व 31 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 29 जुलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 30 व 31 जुलाई, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 30 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.30 बजे माननीय मुख्यमंत्री के साथ एचपीटीडीसी होटल मेघदूत, क्यारीघाट में नई इलेक्ट्रिक बसों के विधिवत लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दोपहर 03ः00 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में जिला संसाधन कक्ष का लोकार्पण करेंगे तथा सीडब्ल्यूएसएन के लिए उपकरणों का वितरण करंेगे।
डॉ. शांडिल तदोपरांत सोलन निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में सोलन के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग सोलन के विश्राम गृह में समीक्षा बैठक करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 31 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


