जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि अब 07 अगस्त तक

जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि अब 07 अगस्त तक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 1 अगस्त। पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि जो 31 जुलाई, 2026 थी अब 07 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण यादव ने दी।
कृष्ण यादव ने कहा कि आवेदन के लिए कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/  तथा https://navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा 28 नवम्बर, 2026 को सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: