कुल्लू में वित्तीय समावेशन पर कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कुल्लू में वित्तीय समावेशन पर कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू ) 5 अगस्त। जिला ग्रामीण विकास अधिकारी दया राम ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में वित्तीय समावेशन थीम आधारित पहल के तहत एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन्स को अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने इन योजनाओं के मुख्य उद्देश्यों, मिलने वाले लाभों, पात्रता मानदंडों और उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन (इम्पलीमेंटेशन) की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया ताकि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, अग्रणी जिला बैंक, जिला उद्योग केंद्र , बाल विकास परियोजना अधिकारी, कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. सुरेश कुमार ने स्वास्थ्य व वित्तीय योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इसके अलावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की जिला व ब्लॉक टीमों सहित क्षेत्र समन्वयक (एरिया कोऑर्डिनेटर), मिशन एग्जीक्यूटिव और एमआईएस कार्यालय सहायक भी इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: