डॉ. शांडिल 14 व 15 अगस्त को सोलन ज़िला के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 13 अगस्त। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 14 व 15 अगस्त, 2026 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 14 अगस्त, 2026 को दोपहर 02.00 बजे कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मही के हाथों में वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत सांय 03.00 बजे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगी कल्याण समिति की अध्यक्षता करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 15 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.58 बजे ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. शांडिल दोपहर 02.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।


