ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री करेंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री करेंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 13 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंडी में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री 14 अगस्त, 2026 सायंकाल को मंडी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा।

अनिरुद्ध सिंह 15 अगस्त, 2026 को प्रातः करीब 11 बजे इंदिरा मार्केट परिसर में स्थापित शहीद स्मारक में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और सेरी मंच के समीप स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे, मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और अपना शुभ संदेश देंगे।

इस अवसर पर मंडी व आस-पास के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। पारितोषिक वितरण समारोह के साथ ही कार्यक्रम संपन्न होगा। दोपहर बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: