खड़ीहार क्लस्टर में पहुंची लीची पौधों की पहली खेप, 74 बागवानों को मिलेगा लाभ

खड़ीहार क्लस्टर में पहुंची लीची पौधों की पहली खेप, 74 बागवानों को मिलेगा लाभ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (जोगिंदर नगर /मंडी ) 18 अगस्त।
विकासखंड चौंतड़ा के एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत खड़ीहार क्लस्टर में लीची के पौधों की पहली खेप पहुंच गई है। इस बारे जानकारी देते हुए बागवानी विकास अधिकारी चौंतड़ा निद्धि ठाकुर ने बताया कि लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस क्लस्टर में कुल 6,000 लीची के पौधे लगाए जाने हैं। इसके तहत 3,000 पौधों की पहली खेप क्लस्टर में पहुंच चुकी है।
पौधों की खेप पहुंचने पर स्थानीय बागवानों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए। इस दौरान बागवानों को लीची के पौधों का उचित तरीके से पौधारोपण करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बागवानों को बताया गया कि प्रत्येक गड्ढे में पौधारोपण के समय 10 से 15 किलोग्राम अच्छी तरह गली-सड़ी गोबर की खाद तथा 500 ग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट प्रति पौधा डालना सुनिश्चित करें, ताकि पौधों का बेहतर विकास हो सके और भविष्य में स्वस्थ एवं उत्पादक बगीचा तैयार किया जा सके।
खड़ीहार क्लस्टर के अंतर्गत कुल 74 बागवान लाभान्वित होंगे। एचपी शिवा परियोजना के तहत क्षेत्र में लीची के बगीचे विकसित होने से स्थानीय बागवानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ उनकी आर्थिकी को भी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: