रे’डक्राॅस मेले के लक्की ड्रा के परिणाम घोषित

रे’डक्राॅस मेले के लक्की ड्रा के परिणाम घोषित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 19 अगस्त। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान, धर्मशाला में रेडक्राॅस लक्की ड्रा का आयोजन किया गया था। जिसका प्रथम पुरस्कार 008009 टिकटधारक को स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार टिकट संख्या 046049 को लैपटाॅप, तृतीय पुरस्कार 037708 को 32 इंच एलईडी टीवी, चतुर्थ पुरस्कार के रूप में टिकट संख्या 010906 को रेफ्रिजरेटर, पंचम पुरस्कार 004520 को सेमी आॅटोमैटिक वाशिंग मशीन, छठा पुरस्कार टिकट संख्या टिकट संख्या 063055 को एंड्राॅइड मोबाइल फोन, सातवां पुरस्कार टिकट संख्या 008970 को माइक्रोवेव ओवन, आठवा पुरस्कार दो विजेताओं टिकट संख्या 061162 व 027097 को सिलाई मशीनों के पुरस्कार मिले हैं, जबकि टिकट संख्या 083219, 033247, 045179, 002056 एवं 008891 को 2 हज़ार 500 रूपये प्रत्येक टिकटधारक नकद सांत्वना पुरस्कार के लिए घोषित हुए हैं।
उन्होंने सभी विजेताओं से अनुरोध भी किया है कि वे अपने टिकट को मूल रूप से जिला रेडक्राॅस सोसायटी, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवाकर अपना पुरस्कार एक माह के भीतर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: