जागरूकता शिविर आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 26 अगस्त।बाल विकास परियोजना कण्डाघाट ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अधिवक्ता पूनम शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस विभाग के तुलसी राम ने कानून एवं पुलिस की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल भारत ने इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्ति के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जागरूक किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, कण्डाघाट रक्षा शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महिलाओं और बच्चों के कल्याण से संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान की।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को महिला एवं बाल संरक्षण, कानूनी प्रावधानों, नशा निवारण तथा सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के संबंध में जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है।
शिविर में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अधिकारी के साथ बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के सभी पर्यवेक्षक तथा खण्ड समन्वयकों व छात्रों ने भाग लिया।


