टौणी देवी में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 28 तक

टौणी देवी में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 28 तक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर) 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं क्रैच सेंटर में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 12 पदों के लिए पात्र महिलाओं से सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 28 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी मंे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सीडीपीओ संतोष कौंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत टपरे के आंगनवाड़ी केंद्र गब्बा और ग्राम पंचायत भटेड़ के आंगनवाड़ी केंद्र बंदरोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है।
कंजयाण पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र ढो-1, चंबोह पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र चंबोह-2, उहल पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र उहल, कक्कड़ पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र कक्कड़, स्वाहल पंचायत के उसली, कोट लांगसा पंचायत के करियाली, गवारडू पंचायत के गवारडू-1, कक्कड़ पंचायत के कक्कड़ नुघाल और नगर निगम हमीरपुर के वार्ड-13 बरोहा के आंगनवाड़ी केंद्र बोहणी-2 में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा एनआईटी के निकटवर्ती आंगनवाड़ी केंद्र ब्राह्मणी में क्रैच सहायिका का एक पद भरा जाना है।
सीडीपीओ ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय पचास हजार रुपये से अधिक न हो। आय के संबंध में कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु यदि कोई कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन करती है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना परिवार की वार्षिक आय में नहीं की जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास तथा क्रैच सहायिका के लिए दसवीं पास रखी गई है। क्रैच सहायिका की नियुक्ति मिशन शक्ति योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार को-टर्मिनस आधार पर की जाएगी।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में होंगे। इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में या दूरभाष नंबर 01972-299380 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: