22 केवी बोक्टू-पांगी फीडर लाइन में 16 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( रिकांग पीओ ) 15 सितंबर ।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल रिकांग पीओ ने जानकारी दी है कि 22 केवी बोक्टू-पांगी फीडर लाइन को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 22 केवी बोक्टू-पांगी एक्सप्रेस फीडर लाइन के मार्ग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते 16 सितंबर, 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पांगी गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी कारणवश 16 सितंबर को उक्त कार्य नहीं हो पाता है, तो संबंधित ग्राम पंचायत को सूचित कर दिया जाएगा।


