विधायक कमलेश ठाकुर ने खैरियां में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत घर की रखी आधारशिला

विधायक कमलेश ठाकुर ने खैरियां में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत घर की रखी आधारशिला

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (देहरा/ कांगड़ा ) 16 सितम्बर: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज खैरियां में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र (पंचायत घर) की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्य की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत घर के निर्माण से स्थानीय लोगों को विभिन्न पंचायत स्तरीय सेवाएं एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है तथा पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत घर स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बैठकों, प्रशासनिक कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने व शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पंचायत घर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने खेरियां पंचायत के वरिष्ठ नागरिक शेर सिंह चम्वयाल व विद्या देवी चम्वयाल को भी साल और टोपी पहना कर सम्मानित भी किया।
प्रस्तावित पंचायत घर भवन के धरातल में पंचायत कार्यालय की आवश्यक सुविधाओं के साथ प्रधान कार्यालय, सचिव कार्यालय, पंचायत बैठक कक्ष, मनरेगा कार्यालय, पैंट्री, शौचालय, कॉमन सर्विस सेंटर तथा कॉरिडोर का प्रावधान होगा। वहीं प्रथम तल पर ग्राम सभा बैठक कक्ष, पुस्तकालय, सीढ़ी हॉल तथा शौचालय की व्यवस्था है।
इस अवसर पर व्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कुमार, पूर्व व्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सलाहकार हरि ओम शर्मा, उपाध्याक्ष जगजीत डडवाल, महासचिव आशा डडवाल, नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चम्वयाल, व्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित ठाकुर, अनुसूचित जाति बोर्ड अध्यक्ष नवल किशोर, खंड विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता पंचायती राज एन सी नेगी, लोक निर्माण विभाग बलवीर ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत खेरियां रेखा देवी, उप प्रधान गणेश बग्गा, सहित विभिन्न स्थानीय पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान व अन्य पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: