डॉ. शांडिल 17 व 18 सितम्बर को सोलन ज़िला के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 16 सितंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 17 व 18 सितम्बर, 2026 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 17 सितम्बर, 2026 को दोपहर 12.30 बजे माँ भगवती मेला ओच्छघाट में मुख्यातिथि होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 18 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट में ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ में नए लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
डॉ. शांडिल तदोपरांत सांय 05.00 बजे अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले में मुख्यातिथि होंगे।


