दाड़लाघाट ब्लॉक,सी एच सी और जय नगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार: रत्न सिंह पाल

दाड़लाघाट ब्लॉक,सी एच सी और जय नगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार: रत्न सिंह पाल

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )16 सितंबर ।
भारतीय जनता पार्टी सोलन के ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदले की भावना से बंद किए गए संस्थानों—विशेषकर दाड़लाघाट विकास खंड (ब्लॉक), जयनगर सीएचसी, और लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीज़न—को तुरंत दोबारा शुरू किया जाए।

प्रेस को जारी बयान में रत्न सिंह पाल ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये महत्वपूर्ण संस्थान खोले गए थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही इन्हें डी-नोटिफ़ाई कर दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

दाड़लाघाट ब्लॉक की बहाली: पूर्व सरकार द्वारा दाड़लाघाट को ब्लॉक का दर्जा दिए जाने के बाद वहां आवश्यक नियुक्तियां भी हो चुकी थीं। इसे बंद करने से लगभग 30 पंचायतों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए फ़िर से दूर-दराज़ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि “सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते,” इस भावना के साथ दो माह के भीतर दाड़लाघाट ब्लॉक को पुनः कार्यशील बनाया जाए।

अन्य जनहितैषी मांगें: उन्होंने मांग की कि दाड़लाघाट ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) और जयनगर PWD सब-डिवीजन सहित पूर्व सरकार में जनता को मिली अन्य सभी सुविधाओं को भी बिना किसी देरी के बहाल किया जाए।

पाल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आगामी अर्की दौरे (सायर मेला) के दौरान क्षेत्र की जनता को इन संस्थानों की सौगात दोबारा मिलने की राह आसान होगी, जिससे स्थानीय विकास को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: