मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को अर्की के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 18 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर, 2026 को सोलन ज़िला के अर्की के प्रवास पर आ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 सितम्बर, 2026 को सांय 04.05 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत चौगान मैदान से ही सरयांज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी के खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू तदोपरांत चौगान मैदान से कुनिहार में फल व सब्जी उप यार्ड तथा दाड़लाघाट स्थित आई.एस.बी.टी. बस अड्डे का लोकार्पण भी करेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू दानोघाट साहजादा से नेरी प्लाटा सम्पर्क मार्ग, सिनटीघाट से बानधार एम्बुलेंस मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री तदोपरांत मांगू स्थित 33 के.वी. जी.आई.एस. विद्युत उप केन्द्र ग्याणा तथा 33 के.वी. ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला भी रखेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत राज्य स्तरीय सायर मेला समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।


