सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर का एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट/सोलन ) 18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जखेड़ गांव की बेटी ज्योति ठाकुर का एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन हुआ है। ज्योति 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ज्योति ठाकुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जखेड़ गांव, दंघिल पंचायत और पूरे सोलन क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ज्योति की इस सफलता ने क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा दी है।
कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम
ज्योति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, निरंतर अभ्यास और कोच का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। इस उपलब्धि के लिए ज्योति ठाकुर के कोच को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
देश, प्रदेश और सोलन का नाम रोशन करने की उम्मीद
ज्योति ठाकुर को एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने कामना की है कि ज्योति शानदार प्रदर्शन कर देश, हिमाचल प्रदेश और सोलन का नाम रोशन करें।


