कल्पा परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 06 पद भरे जाएंगे

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांग पिओ )18 सितंबर।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, कल्पा के अधीनस्थ विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 तथा सहायिका के 04 पद भरे जाएंगे।

ग्राम पंचायत कामरू के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कूपा तथा ग्राम पंचायत सापनी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बटूरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र रोगी, तेलंगी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तरख्वा, बारंग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लोअर बारंग तथा आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वनी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 07 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय, रिकांग पिओ में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन 06 अक्तूबर, 2026 को सायं 05 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कल्पा स्थित रिकांग पीओ में जमा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि पदों से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कल्पा से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्पा स्थित रिकांग पीओ के दूरभाष नंबर 01786-222466 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: