उखली के पशु औषधालय के लिए बनेगा अतिरिक्त कमरा

महिला मंडल भवन की चारदिवारी और रास्ते के लिए लगाया जाएगा डंगा: सुनील शर्मा बिट्टू

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर )02 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत उखली का दौरा करके पंचायतवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर पंचायतवासियों ने अपनी कई समस्याएं एवं मांगें सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं, जिनमें से कई समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि पशु औषधालय उखली के नए कमरे के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। महिला मंडल भवन के लिए चादिवारी का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के मोक्षधाम के रास्ते पर डंगा लगाया जाएगा, ताकि इस रास्ते पर आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को जानने और इन समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए वह क्षेत्र के गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम बहल, पंचायत सदस्य लेख राज, रेखा देवी, कमल किशोर, संदीप कुमार, आरती शर्मा, राजकुमारी, किरण कुमारी, महिला मंडल सचिव स्वर्णा देवी, कांग्रेस नेता गोपाल बॉबी, जोगिंद्र पाल, मौजी राम, रणजीत सिंह, मुकेश चड्ढा, राजकुमार मोदगिल, आरती शर्मा नीलम कुमारी, अनीता कुमारी, पूजा देवी, अनुपम, मोनिका, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य रजत राणा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: