हिमाचल उत्सव में दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने हासिल किया द्वितीय स्थान

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट) 12 अक्तूबर। डायनेमिक युवा मंडल द्वारा आयोजित 22 वें सबसे बड़े गैर सरकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचल उत्सव 2026 में लोक नृत्य(फॉक डांस) प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपने अध्यापकों और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने के पीछे विद्यालय अध्यापिका महक भारद्वाज और विद्यार्थियों लक्षिता, हर्षिता, कनिका, कृतिका, सिया, पूर्णिमा, अंशिता, रिया, किंजल, माणिक, हिमांशु, पीयूष शर्मा, स्वस्तिक, आर्थव वरुण और धैर्य की कड़ी मेहनत रही।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान प्रबोध चंद सूद, विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद और विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और द्वितीय स्थान हासिल करने पर शुभ कामनाएं दी।


