सुनील शर्मा बिट्टू करंेगे जायका परियोजना के प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर )15 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू शुक्रवार 16 अक्तूबर को दोपहर एक बजे आईटीआई हमीरपुर में जाइका परियोजना के माध्यम से महिलाओं को करवाए जा रहे टेलरिंग एंड कटिंग कोर्स का शुभारंभ करेंगे।
जायका परियोजना के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक जीत राम ने बताया कि लगभग साढे चार माह के इस प्रशिक्षण कोर्स में जायका परियोजना के अंतर्गत तीन सिंचाई परियोजनाओं की लाभार्थी महिलाएं टेलरिंग एंड कटिंग के गुर सीखेंगी।


