उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (रिकांग पीओ ) 17 अक्तूबर।
उपायुक्त किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज रिकांग पीओ में ईवीएम स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम स्ट्रांग रूम के उचित ढंग से लॉक होने तथा वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के सुचारू रूप से कार्य करने की स्थिति की जांच की। इस नियमित निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य उपकरणों की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की खराबी अथवा कमी का समय रहते पता लगाना है।
इस अवसर पर तहसीलदार (निर्वाचन) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तेजिंदर ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


