डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया दूरदराज की पंचायतों का दौरा

बमसन ब्लॉक की गवारडू पंचायत में बुटीक प्रशिक्षण की प्रतिभागियों के साथ किया संवाद

बिझड़ी ब्लॉक की ननावां पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूह के पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर )26 नवंबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को जिला की दूरदराज ग्राम पंचायतों का दौरा करके महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ संवाद किया तथा इन समूहों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की ग्राम पंचायत गवारडू में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे टेलरिंग एंड कटिंग और बुटीक के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में महिलाओं से महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया।
इसके बाद उपायुक्त ने विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत ननावां में जाकर महिला स्वयं सहायता समूह के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया। इस महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न किस्मों के औषधीय पौधे लगा रही हैं। इन पौधों में ब्रह्मी, सहजन, कैमोलिन और अन्य किस्मों के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, अन्य अधिकारी, औषधीय पौधों की नर्सरी तैयार करने वाले गोविंद सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: